Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya2024 में सपा और सहयोगी दलों की होगी ऐतिहासिक जीत: अखिलेश

2024 में सपा और सहयोगी दलों की होगी ऐतिहासिक जीत: अखिलेश

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। अयोध्या पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मुश्किलें बढ़ रही है, लोगों ने देखा होगा योग दिवस पर कैसे पूरी सरकार डगमगा रही थी। कहा भाजपा का डगमगाना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र मामले में उन्होंने कहा कि यह भाजपा का चरित्र है। उन्होंने कहा राम मंदिर निर्माण के बाद दर्शन के लिए जरूर आएंगे। सुभाषपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के विधायक टूटने वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा मीडिया मैनेज करने वाली भाजपा अब नेता भी मैनेज करने लगी है। उन्होंने कहा इसलिए खुद का चैनल और एक नेता तैनात कर दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र में एनसीपी टूटने पर कहा कि भाजपा इस तरह का प्रयोग करती रही है, भाजपा हमेशा कहती रही है भ्रष्टाचार खत्म होगा, क्या पार्टियों को तोड़ना भ्रष्टाचार नहीं है। बोले विधायकों को किस तरह का लाभ दिखा कर अपने साथ ले जाते हैं। लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए भाजपा काम करती रहती। उन्होंने कहा कि जनादेश का अपमान करने वाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में चरम सीमा पर महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कितना भी जोड़ तोड़ कर ले अब इनको जाना है। जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा वाले कितना भी प्रयोग करें वह कामयाब नहीं होने वाला है।उन्होंने कहा कि कल ही दक्षिण के दौरे पर था और लगातार समान विचार धारा वाले दलों के नेताओं से बातचीत हो रही है। बोले 2024 में सपा और सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी। वरुण गांधी को सपा के टिकट पर लड़ाने के सवाल पर कहा जो अच्छा चेहरा होगा उसे समाजवादी पार्टी लड़ाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष तेजी से मजबूत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कहा मंदिर का निर्माण होने के बाद वे रामलला का दर्शन जरूर करेंगे। इससे पूर्व उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि दी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय के यहां भी उनकी दिवंगत पत्नी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular