Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeबटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 मजदूर झुलसे…

बटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 मजदूर झुलसे…

सोनीपत: सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक बटन फैक्ट्री में भीषण आग गई। हादसे में आठ मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। फैक्ट्री में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कुंडली के फेज-4 के सेक्टर 54 में स्थित बटन फैक्ट्री में रविवार सुबह 6 बजे के करीब लगी है। दौरा करते वक्त फैक्ट्री से धुआं उठता देख रिस्पांस टीम को आग लगने का पता चला। जिसके तुरंत बाद आग पर काबू पाने के प्रयास जारी किए गए। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि आग को बुझाने का प्रयास अभी भी जारी है। वहीं हादसे के वक्त फैक्ट्री में बारह से तेरह मजूदर मौजूद थे। हादसे के दौरान क्विक रिस्पांस टीम के गुरदीप ने जान की बाजी लगाकर एक मजदूर की जान बचाई। साथ ही झुलसे हुए मजदूरों का इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular