Thursday, July 24, 2025
spot_img
HomeNationalनागपुर में सोनम रघुवंशी जैसा कांड; पति हुआ अपाहिज तो आसिफ से...

नागपुर में सोनम रघुवंशी जैसा कांड; पति हुआ अपाहिज तो आसिफ से इश्क लड़ा बैठी दिशा, फिर सुला दी मौत की नींद

नागपुर में एक 30 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक चंद्रसेन रामटेके पिछले एक साल से लकवाग्रस्त थे। उनकी पत्नी दिशा का एक अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध था जिससे घर में तनाव बढ़ गया। दिशा और उसके प्रेमी ने मिलकर चंद्रसेन को मारने की योजना बनाई।

नागपुर के तरुड़ी खुर्द इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक 30 साल की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि यह खौफनाक कत्ल शुक्रवार को अंजाम दिया गया। मृतक चंद्रसेन रामटेके (38) पिछले एक साल से बिस्तर पर थे और चल-फिर नहीं सकते थे। वह पैरालिसिस से पीड़ित थे।

चंद्रसेन की बीमारी के दौरान उनकी पत्नी दिशा का एक 28 साल के शख्स असिफ उर्फ राजाबाबू टायरवाला के साथ इश्क परवान चढ़ा। जब चंद्रसेन को इस रिश्ते का पता चला तो घर में तनाव बढ़ गया। इस बेवफाई ने आखिरकार एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया।

लव, अफेयर और खौफनाक कत्ल

पुलिस के मुताबिक, दिशा ने अपने प्रेमी असिफ के साथ मिलकर चंद्रसेन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक, चंद्रसेन का मारने के लिए शुक्रवार को दिन चुना गया।

आरोप है कि जब दिशा अपने प्रेमी के साथ अपने पति को मौत के घाट उतारने गई तो उसने चंद्रसेना का हाथ पकड़ा था और उसके प्रेमी आसिफ ने ताकिए से दम घोंट दिया। कत्ल के बाद दिशा ने दावा किया कि चंद्रसेन की मौत बीमारी की वजह से हुई, मगर पोस्टमॉर्टम में उसके दावे झूठे साबित हुए।

जब पुलिस ने दिशा से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वाथोडा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि दिशा और असिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular