Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeआंशिक रूप से जनपद में भी दिखा सूर्यग्रहण

आंशिक रूप से जनपद में भी दिखा सूर्यग्रहण

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। वर्ष-2022 के अंतिम सूर्यग्रहण आंशिक रूप से जनपद में भी देखने को मिला और ग्रहण को देखने के लिये लोगों में उत्सुकता बनी थी। प्रातः से मंदिरों के कपाट बंद कर दिये गये थे। लोगों ने अपने घरों में भगवान से प्रार्थना कर सुख शांति की कामना की।
आज साल के अंतिम सूर्य ग्रहण का आंशिक रूप से देखने को मिला। आज प्रातः लगभग साढे चार बजे सुतक लग जाने के कारण मंदिरों के कपाट बंद कर समस्त धार्मिक गतिविधियों को बंद कर दिया गया था। शाम लगभग साढे चार बजे ग्रहण आरंभ हुआ। सडकों पर लोगों की आवाजही भी बहुत कम हो गयी और जब तक सूर्यग्रहण रहा, तब तक अंधिकाश लोग अपने घरों पर ही रहे। वही कुछ लोगो में ग्रहण देखने को लेकर उत्सुकता बनी थी और उन्होंने टेलीस्कोप के माध्यम से सूर्य ग्रहण को देखा। लगभग साढे पांच बजे ग्रहण आंशिक रूप से दिखायी दिया। ग्रहण के दौरान लोगो ने अपने घरो में रह कर भगवान से प्रार्थना कर सुख शंाति की कामना की। ग्रहण के पश्चात मंदिरों के कपाट खोले गये और भगवान की प्रतिमाओं को स्नान कर पूजा अर्चना की गयी। लोगों ग्रहण के बाद दान आदि भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular