Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeUttar Pradeshसमाजसेवा सबसे बड़ा पुण्य -अखिलेश

समाजसेवा सबसे बड़ा पुण्य -अखिलेश

ब्यूरो रिपोर्ट सुल्तानपुर

सुलतानपुर। एक युवा जो सबसे अलग है, एक युवा जो समाज के निचले तबके के साथ हर विषम परिस्थितियों में खड़ा रहता हैं, एक युवा जो COVID19 जैसे महामारी में भी निडर होकर सेवा भाव में लगा हुआ है। ऐसे होनहार युवा का नाम है अखिलेश सिंह पर्वत है। आज सुल्तानपुर जिले में अपने सेवा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए सुल्तानपुर के चर्चित समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत ने स्व. राजेंद्र सिंह सेवा फाउंडेशन द्वारा सेवाभाव के 142वें दिन क्षेत्र के उतुरी-कन्हईपुर संपर्क मार्ग पर काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को जलपान वितरित किया गया। आपको बताते चलें समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत लगातार प्रवासी, गरीब, असहाय की मदद के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।आज के वितरण में राजेंद्र श्रीवास्तव,सुभाष श्रीवास्तव, मकसूद अहमद,शेरा अहमद,रवि शर्मा,डॉ रमेश मिश्रा,सूरज तिवारी, विनय यादव आदि लोग मौजूद रहे।अब तक समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत पिछले 142दिनो से लगातार जनपद के कोने-कोने में जरूरतमंद 905परिवारों को राशन किट,940परिवारो सब्जी किट, 350परिवारो को चाय किट, 8500मास्क,1500 सेनेटाइजर, 4500साबुन, और 1000प्रवासियों को जलपान वितरित कर चुके हैं।समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत ने बताया यह क्रम कोरोना काल तक अनवरत जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular