Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeग्राम प्रधान की उपस्थिति में संपन्न हुआ सोशल आडिट

ग्राम प्रधान की उपस्थिति में संपन्न हुआ सोशल आडिट

बांसी सिद्धार्थनगर। मिठवल बलांक अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर के प्राथमिक विद्यालय मे सोशल आडिट ग्राम प्रधान विरेन्द्र कुमार दुवे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारा 2024 25 में ग्राम पंचायत मे कराए गए कार्य तथा कुल जाबकार्ड धारक है तथा 233 परिवारों को रोजगार दिया गया। 27 कार्य कराया गया जिसपर 39 लाख 20हजार329रुपया भुगतान हुआ है।ग्राम सभा के बैठक में पढकर सुनाया गया तथा कार्य स्थल का भौतिक सत्यापन एंव जाब कार्ड धारकों से मनरेगा के कार्यों के बारें मे जानकारी प्राप्त किया।

बैठक मे सभी ग्रामीणों को अपनी समस्याओ को रखने का अवसर दिया गया। ग्राम सभा अध्यक्ष राजेंद्र दुवे , जॉब कार्ड धारक राजेन्द्र, अवधेश, रामसुरत, पूर्णमासी, बदरी, अभिषेक, विजलेश, प्रमीला, विन्नन, माया, साधीका, पूनम, नंदनी, शकुंतला, आदि श्रमिकों द्वारा मनरेगा की मजदूरी 252 रुपया बहुत कम बताते हुए 350 से लेकर ₹400 तक महंगाई को देखते हुए मांग किया और मनरेगा की मजदूरी समय से मिले इसके लिए उन्होंने सोशल आडिट टीम के बैठक में अपनी बात रखी। ग्राम प्रधान विरेन्द्र कुमार दुवे रोजगार पंकज कुमार द्वारा बैठक में कहा गया शासन द्वारा ही मजदूरी एवं सामग्री में विलंब किया जाता है। हम लोग स्वयं इस चीजों से परेशान है।सोशल आडिट टीम बीआरपी विवेक श्रीवास्तव,फूल सिंह, चंद्रशेखर मौर्य, रजनीश कुमार, तारामती शामिल रहे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular