Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeमनरेगा और पी एम ग्रामीण आवास योजना के कार्यों का सोशल आडिट...

मनरेगा और पी एम ग्रामीण आवास योजना के कार्यों का सोशल आडिट शुरू,ओरीपुर में मिली तमाम खामियां

पिछले वित्तीय वर्ष में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत कराए गए कार्यों का सोशल आडिट शुरू हो गया है। गौरीगंज विकास खंड के ओरीपुर गांव में हुए सोशल आडिट का लोकपाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों के अभिलेखों में तमाम खामियां पाई गई हैं।

निदेशक, सोशल आडिट, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सोशल आडिटर गांवों में जाकर सोशल आडिट कर रहे हैं।

ओरीपुर में मनरेगा लोकपाल ओजस्कर पांडेय ने सोशल आडिट का निरीक्षण किया।

इस औचक निरीक्षण के तहत ग्राम पंचायत कार्य तो संतोषजनक पाया गया। परंतु मनरेगा से संबंधित सात रिजस्टर में कुछ खामियां थी।लोकपाल (मनरेगा) ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा योजना में हुए कार्य की स्वीकृति-तकनीकी, प्रशासनिक-वित्तीय, एस्टिमेट, कार्य आदेश, बिल-वाउचर, माप पुस्तिका, श्रम सामग्री भुगतान उपयोगिता प्रमाण पत्र, पूर्णता प्रमाण पत्र, परिसंपत्ति रजिस्टर, कैश बुक, स्टॉक रजिस्टर, अंतिम संपन्न सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट सहित अन्य रिकॉर्ड की जांच की गई।इसके अतिरिक्त मनरेगा द्वारा हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।भौतिक सत्यापन में मनरेगा नागरिक सूचना बोर्ड में कमी को भी जल्द दूर करने का निर्देश दिए।इस अवसर पर लोकपाल (मनरेगा) ओजस्कर पाण्डेय ने ग्रामीणों को बताया कि सोशल आडिट करने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर के अक्सर लोगों के मन में कई तरह की शंकाएं होती हैं।

ये शंकाएं काम की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली और विकास कार्यों से मानकों से जुड़ी होती हैं।इसका अलावा सरकारी विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर सबसे ज्यादा शंका लोगों के मन में होती है।अक्सर लोगों को इन सवालों का जवाब नहीं मिल पाता है। मगर अब सोशल ऑडिट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों की जांच खुद ग्रामीण कर सकते हैं। सोशल ऑडिट एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें गांव के लाभार्थी से ही गांव की विकास योजनाओं की रिपोर्ट ली जाती है। बैठक में अंत में गांव में रैली निकाली गई जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ सके।सोशल ऑडिट बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर नीलम, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंदन दुबे,रोजगार सेवक विद्यावती,ग्राम प्रधान अंकिता वर्मा, टीम सदस्य अर्जुन सिंह, नदेश्वरी गुप्ता ,राम लोटन, प्रेमचंद विश्वकर्मा और सैकड़ो मनरेगा जॉब कार्ड धारक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular