Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeविसर्जन में न हो व्यवधान,इसीलिए भोर से ही शुरू किया श्रमदान

विसर्जन में न हो व्यवधान,इसीलिए भोर से ही शुरू किया श्रमदान

सुल्तानपुर।गोमती मित्रों ने रविवार के दिन गणपति की प्रतिमाओं के होने वाले विसर्जन को ध्यान में रखते हुए अपने श्रमदान के समय में परिवर्तन किया और भोर 4:00 बजे से ही सीता कुंड धाम पहुंचकर अपना स्वच्छता जागरूकता श्रमदान शुरू कर दिया,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के निर्देश पर चार गोमती मित्र पूरी रात तट पर ही मौजूद रहे और यथासंभव व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग किया, विसर्जन के लिए पहुंचने वाली समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी गोमती मित्रों के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की,फिर प्रातः 4:00 बजे से इधर-उधर फैले हुए कूड़े को गोमती मित्रों ने साफ कर एक निश्चित स्थान पर इकट्ठा किया और नगर पालिका प्रशासन से उसे हटवाने का निवेदन किया,कुंड में इकट्ठा हुई पूजन सामग्री को हटाते हुये पूरा कुंड साफ किया गया,श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,संत कुमार प्रधान,मुन्ना सोनी, राकेश सिंह दद्दू,प्रदीप कसौधन,राम क्विंचल मौर्या,राजीव कसौधन,पं. आनंद वत्स, जयनाथ,आभास शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular