Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeचौथे प्रयास में स्नेहा बनी नायब तहसीलदार, परिवार में खुशी का माहौल

चौथे प्रयास में स्नेहा बनी नायब तहसीलदार, परिवार में खुशी का माहौल

वर्तमान में हनुमत इंटर कालेज धम्मौर में जीव विज्ञान प्रवक्ता पद पर तैनात है स्नेहा

विकास खंड भेंटुआ की ग्राम पंचायत कुड़वा डालव गांव की स्नेहा ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।

स्नेहा ने पीसीएस परीक्षा में 92वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतक और ग्रामीण उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। स्नेहा मूल रूप से अमेठी तहसील क्षेत्र के कुड़वा डालव गांव की निवासी हैं। उनके पिता वर्तमान में हरियाणा में एक राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं। स्नेहा स्वयं सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं।

स्नेहा चार बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनका एक चचेरा भाई उमेश कुमार शुक्ला भी है। उनकी मां एक गृहिणी हैं। हाल ही में उनकी शादी गौरीगंज तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी विपुल पांडेय से हुई है, जो स्वयं एक सहायक अध्यापक हैं।

स्नेहा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के आसपास के स्कूलों में कक्षा एक से छह तक हुई। इसके बाद उन्होंने कक्षा सात से बारह तक की पढ़ाई हरियाणा में अपने पिता के पास रहकर पूरी की। उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज, अमेठी से स्नातक और सुल्तानपुर के केएनआई कॉलेज से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।

अपनी सफलता पर स्नेहा ने कहा कि इसमें उनके परिवार का पूरा सहयोग रहा है। उन्होंने घर पर रहकर पढ़ाई की और ऑनलाइन माध्यमों से भी काफी प्रेरणा मिली। उन्होंने बताया कि हाल ही में शादी होने के बाद ससुराल पक्ष से भी उन्हें पूरा समर्थन मिला। स्नेहा ने कहा कि नायब तहसीलदार के रूप में उन्हें प्रशासन और फील्ड वर्क का नया अनुभव मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular