Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeकिसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान — मुख्यमंत्री ने दी 561.86 करोड़...

किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान — मुख्यमंत्री ने दी 561.86 करोड़ की सौगात, जालौन के 50 परिवारों को मिला सहारा

उरई (जालौन)।”किसान का दुःख प्रदेश का दुःख है” इसी संकल्प को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 11,690 कृषक आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में प्रेषित की। जनपद अंबेडकर नगर से आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद जालौन सहित पूरे प्रदेश में किया गया।

जालौन के विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, पूर्व मंत्री भानु प्रताप सिंह, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान तथा विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी ने भाग लिया और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना।

इस अवसर पर जालौन जनपद के 50 लाभार्थी कृषक परिवारों को ₹2 करोड़ 11 लाख रुपए की डेमो चेक वितरित की गई। वास्तविक सहायता राशि DBT माध्यम से सीधे पात्र व्यक्तियों के खातों में भेज दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular