Saturday, February 21, 2026
spot_img
Homekhushinagarडिजिटल क्रांति के युग में स्मार्ट फोन का महत्वपूर्ण योगदान है :...

डिजिटल क्रांति के युग में स्मार्ट फोन का महत्वपूर्ण योगदान है : राकेश

अवधनामा संवाददाता

160 बच्चों को स्मार्ट फोन मिलने पर खिले चेहरे

कसया, कुशीनगर। डिजी शक्ति योजना के अन्तर्गत स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को अमित महाविद्यालय सपहा रोड कसया के सभागार में किया गया। इसमें 160 होनहारों में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल के हाथों स्मार्ट फोन मिलने से छात्रों चेहरे खिल उठे।

मुख्य अतिथि राकेश जायसवाल प्रतिनिधि अध्यक्ष, नगर पालिका कसया, कुशीनगर ने कहा आधुनिक युग के इंसान पर मोबाइल का दबदबा है। डिजिटल क्रांति के युग में स्मार्ट फोन का महत्व पूर्ण योगदान है। इसका जीवन में सदुपयोग होना चाहिए। कवि व पत्रकार दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने कहा कि युवाओं को मुकाम हासिल करने के लिए हर हाल लक्ष्य निर्धारित करना होगा। प्रबंधक व कवि कालिंदी त्रिपाठी ने कहा कि बुलंदियों को हासिल करने के कड़ी मेहनत करने की दरकार होती है। स्मार्ट फोन का हमेशा सदुपयोग करें। संदीप त्रिपाठी व अनिल त्रिपाठी ने संबोधित किया। सुमित कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया संचालन बृजेश तिवारी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular