Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeInternationalभारतीय सीमा पर नियंत्रण में है स्थिति,तवांग संघर्ष पर चीन ने दी...

भारतीय सीमा पर नियंत्रण में है स्थिति,तवांग संघर्ष पर चीन ने दी पहली प्रतिक्रिया

 

बीजिंग। भारत-चीन की सेना के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हुई झड़प का मुद्दा देश की संसद तक पहुंच गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व गृह मंत्री अमित शाह ने तवांग संघर्ष पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस बीच चीनी विदेश मंत्रालय ने तवांग संघर्ष पर बयान दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ सीमा पर स्थिति ‘स्थिर’ है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर हालात कुछ दिनों के बाद फिर से सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। भारत के तवांग सेक्टर में शुक्रवार को आमने-सामने हुई झड़प में दोनों पक्षों के जवानों को चोटें भी आईं हैं।

बता दें कि भारत में तवांग मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष की मांग के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि इस संघर्ष में हाथापाई हुई, भारतीय सेना ने बहादुरी से PLA को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी जगह पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं हैं।

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष देखने को मिला था। इसमें दोनों पक्षों के कई सैनिक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चीनी-भारतीय सैनिकों के बीच ये संघर्ष 9 दिसंबर को हुआ था। एक दिन पहले ही इस संघर्ष के बारे में जानकारी सामने आई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular