Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeकोडीन युक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी...

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के तीन सहयोगी गिरफ्तार

200 करोड़ का है पूरा मामला, नेपाल जाने के फिराक में थे आरोपी, एसआईटी टीम ने धर-दबोचा

वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में वाराणसी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने निर्देश पर एसआईटी की संयुक्त टीम ने सरगना शुभम जायसवाल के तीन करीबियों को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। यह तीन आरोपी सिद्धार्थनगर से नेपाल भागने की फिराक में थे। इसके लिए दो बार असफल प्रयास कर चुके थे। बताया गया कि तीनों शुभम जायसवाल के कंपनी में कार्य करते रहे।

डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने बताया कि कफ सिरप केस के सरगना शुभम जायसवाल के करीबियों पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में फर्जी दस्तावेजों के सहारे कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त तीन आरोपियों आकाश पाठक उर्फ लल्ली, विकास सिंह नरवे और अंकित कुमार श्रीवास्तव को नेपाल बॉर्डर से 5 किलोमीटर पहले गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी क्राइम के मुताबिक विकास सिंह नरवे आजमगढ़ का निवासी है, जो थाना बड़ागांव में देवनाथ फार्मेसी का प्रोपराइटर है।

आकाश पाठक मेड रेडमी प्राइवेट लिमिटेड का प्रोपराइटर है। जिसकी थाना लोहता में एक सेल कंपनी है, जिसमें शुभम जायसवाल के साथ प्रोपराइटर था। दोनों डायरेक्टर के रूप में कार्य करते थे। अंकित कुमार श्रीवास्तव विकास सिंह नरवे का फाइनेंशियल काम देखता था। आरोपियों ने पूछताछ में कुछ संपत्तियों की जानकारी दी है। जिसके खिलाफ 107 के बीएनएस के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular