Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaबहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन 

बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन 

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम के त्यौहार रक्षाबंधन को पारंपरिक ढंग से मनाया बहनों ने रही। जहां भाई की लंबी उम्र की कामना की वहीं भाइयों ने जीवन भर बहन की रक्षा करने का संकल्प को दोहराया कोराना के कारण इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार असमंजस को लेकर दो दिन का रहा  राखी पर राखी व मिठाई दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी वही बहनों ने भाइयों के लिए विशेष तैयारी की थी और कुछ ने शाम को राखी बांधी तो कुछ ने सुबह को राखी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया वहीं प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा सुविधा दे रखी थी ।
 अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायन मिश्रा का सरयू तट पर हुआ अंतिम संस्कार
अयोध्या। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायन मिश्रा का लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। हार्ट अटैक होने की वजह से उन्हें भर्ती कराया गया था। सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां छोटे पुत्र आशुतोष मिश्रा ने उन्हे मुखग्नि दी। स्व शेषनारायन मिश्रा दूसरी बार अवध क्षेत्र के अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वह गोण्डा के जिलाध्यक्ष थे।
अंतिम संस्कार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद लल्लू सिंह, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व रामचन्दर यादव, एमएलसी अंगद सिंह व अवनीश सिंह, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों में कमलेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, शिवम तिवारी, विकास सिंह, मणीन्द्र पाण्डेय, सूरज श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शिवनायक वर्मा, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, लखनऊ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, गोण्डा के अमर किशोर कश्यप, श्रावस्ती के महेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल समेत जिला स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular