Thursday, January 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhएसआईआर भाजपा का चुनाव जीतने का हथकंडा है : धर्मेंद्र यादव

एसआईआर भाजपा का चुनाव जीतने का हथकंडा है : धर्मेंद्र यादव

एसआईआर से हो रही समस्याओं को लेकर डीएम मिला सपा प्रतिनिधिमंडल

आजमगढ़। एसआईआर से हो रही समस्याओं के संबंध में दसों विधायकों संग सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने डीएम रविन्द्र कुमार से मुलाकात कर अवगत कराया है। जिसके बाद मीडिया से रूबरू हुए सांसद धर्मेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक स्तर पर अधिकारी भेदभाव कर रहे है तो कई जगहों पर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे है। यह भाजपा का चुनाव जीतने का हथकंडा है। लेकिन जनता इसका जवाब 2027 में देगी।

दो दिन पहले पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का तंज की खेसारी लाल यादव के जैसे ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव का होगा हस्र के सवाल पर सपा सांसद धर्मेंद्र ने निरहुआ को बड़बोला की उपाधि से नवाजते हुए ब्रह्मा को चुनौती देने वाला कह कर जवाब देने से टाल दिया। इस दौरान सपा प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक संग्राम यादव, विधायक अखिलेश यादव, विधायक डॉक्टर एच एन पटेल, प्रवक्ता विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular