Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaगोसाईगंज समाज को जगाने का काम कर रहा एकल शिक्षा अभियान

गोसाईगंज समाज को जगाने का काम कर रहा एकल शिक्षा अभियान

अवधनामा संवाददाता

गोसाईगंज- अयोध्या। एकल शिक्षा अभियान एकल ई शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत एकल शिक्षा अभियान की 8 महिला आचार्यों को टैबलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर एकल अभियान के संच प्रमुख अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि एकल समाज को जगाने का काम कर रहा है, जो सराहनीय कार्य है।गोसाईगंज बुद्ववार को सरस्वती शिशु शिक्षा मंदिर के प्रबंधक प्रदीप जायसवाल के सुंदर वाटिका हाल में एकल विद्यालय कि शिक्षकों को मुख्य अतिथि प्रसूनलता सिंह मंडल अध्यक्ष गोसाईगंज व डॉ. पी एन सिंह ने महिला आचार्यों से कहा कि टैबलेट के माध्यम से गांव के बच्चों को भी देशभक्ति के साथ आधुनिक शिक्षा का ज्ञान उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि झारखंड के दो गांवों से शुरू हुआ एकल विद्यालय अभियान देश में चार सूत्रों को लेकर आगे बढ़ रहा है, जिसमें शिक्षा, नशा, जागरूकता और संस्कृति प्रमुख हैं।एकल अभियान समाज को जगाने का काम कर रहा है। ग्रामीण इलाकों में एकल का बहुत बड़ा योगदान है। इसमें देशभक्ति और समाज में सेवा करने की जो भावना है, वह सराहनीय है। बच्चों को साफ सुथरा रखना और लोगों को नशा ना करने का आह्वान करना आदि सराहनीय कार्य है। संत प्रमुख अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने एकल अभियान की सराहना करते हुए कहा, इनसे प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी आगे बढ़ रही है। आज का दौर आधुनिकता का है, हमारा देश डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है। गांव का कोई भी बच्चा डिजिटल शिक्षा से वंचित ना रहे इसीलिए गांव की एकल बहनों को टैबलेट वितरण किया गया। जिससे ये गांव-गांव जाकर बच्चों को डिजिटल शिक्षा, सामाजिक ज्ञान, अपने धर्म और संस्कृति के बारे में ज्यादा से ज्यादा ज्ञान दे सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular