चांदी (Silver Price Today) में दूसरे दिन भी गिरावट जारी है। सुबह 10 बजे के आसपास ही चांदी में लगभग 2000 रुपये की गिरावट है। वहीं सोने में भी आज फिर गिरावट दिख रही है। हालांकि ये चांदी जितनी नहीं है। बीते दिन चांदी के रिटर्न को देखते हुए अगर आप भी निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल पूरा पढ़ें।
आज 8 दिसंबर को चांदी में एक बार गिरावट (Silver Price Today) देखी गई है। कल भी चांदी में लगभग 4000 रुपये की गिरावट देखी गई थी। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में अब तक 2200 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है। चांदी की तरह सोने में भी आज गिरावट है। हालांकि ये चांदी जितनी नहीं है।
कितना गिरा चांदी का भाव?
सुबह 10.15 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,48,704 रुपये चल रहा है। इसमें 1900 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,47,529 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,51,889 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
कितना पहुंचा सोने का दाम?
सुबह 10.15 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 2,51,144 रुपये चल रही है। इसमें 1927 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 2,49,813 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 2,54,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price Target 2026: कितना देगी चांदी रिटर्न?
चांदी में निवेश और रिटर्न को लेकर हमने हाल फिलहाल में कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से बातचीत की। केडिया कि मानें तो साल 2025 में चांदी में जैसी तेजी आई थी, उतनी तेजी शायद ही साल 2026 में देखने को मिले।
उन्होंने बताया कि चांदी में इस साल 12 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी आ सकती है। इसके साथ ही इसमें करेक्शन देखने को भी मिलेगी।
उन्होंने ये भी कहा कि चांदी का इस साल बेस प्राइस 1,50,000 रुपये प्रति किलो हो सकता है। इसके साथ ही चांदी का भाव 3,00,000 रुपये के आसपास रहेगा।
अभी निवेश कर लें?
चांदी में लगातार दो दिन गिरावट आई तो है हालांकि चांदी की कीमत 2,50,000 के आसपास बनी हुई है। बीते कई दिनों से चांदी का दाम 2,30,000 रुपये से 2,50,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है। अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो ईटीएफ के बदले म्यूचुअल फंड के जरिए एसआईपी के माध्यम से निवेश करना ठीक रहेगा।





