Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurप्रियंका गांधी के आह्वान पर पेट्रोल पम्पों पर चला हस्ताक्षर अभियान

प्रियंका गांधी के आह्वान पर पेट्रोल पम्पों पर चला हस्ताक्षर अभियान

Signature campaign on petrol pumps on the call of Priyanka Gandhi

अवधनामा संवाददाता

बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों को लेकर जनता में दिखा रोष

ललितपुर(Lalitpur)। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आह्वान पर प्रदेशाध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के निर्देशन में व यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्ठ पाण्डेय की देखरेख में पूरे प्रदेश में दो दिवसीय राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत पेट्रोल पंपों पर जोरदार प्रदर्शन कर जनता से हस्ताक्षर कराए गये। साथ ही सरकार के विरोध में नारेबाजी की गयी। तो वहीं जनपद में कांग्रेस पार्टी, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस केनेतृत्व में शहर स्थित गेंदालाल पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वहीं पेट्रोल व डीजल के दामों को लेकर आम जनता में रोष भी देखने को मिला।

इस दौरान प्रदेश सचिव उवेश खान ने डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर केन्द्र सरकार को कोसते हुये कहा कि मंहगाई से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। किसान कर्ज के तले दब कर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। तो वहीं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने कहा कि रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल के दामों को लेकर जनता में आक्रोश है। सरकार जनता की परवाह न करते हुये तानाशाही रवैया अपनाए हुये हैं। चंद उद्योगपति दोस्तों को लाभ पहुंचाने के चक्कर में जनता की अनदेखी करने का काम यह सरकार कर रही है। प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ बहादुर अहिरवार एड. ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को आड़ हाथों लेते हुये कहा कि जनता का सरकार से मोह  भंग हो चुका है। आने वाले चुनावों मेें जनता मुंह तोड़ जबाब देगी। बेतहासा मंहगाई सभी वर्ग त्रस्त हो चुका है। नेहा शर्मा ने कहा कि रसोई गैस ने घर का सारा बजट बिगाड़ कर रख दिया है। तो वहीं डीजल पेट्रोल के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार के कान पर जूं नही रेंग रही है। यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज खासतौर पर युवा नाराज है। कई पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। वह जगह जगह आन्दोलन करने को मजबूर हैं। तो वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया ने कहा कि बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ लगातार आन्दोलन करती रहेगी। लोगों  के बीच जाकर सरकार की नीति एवं नियत बताएगी। इस दौरान शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वैभव जैन, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकुश जैन, अजय तोमर, मीडिया प्रभाारी मनीष श्रीमाली, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. आसिफ खान, रामनरेश दुबे, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया राममूर्ति तिवारी, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस नीलेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, शहीद खान, रामदेवी विश्वकर्मा, मनीराम, जिला सचिव यूथ कांग्रेस सौरभ रैकवार सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular