Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहाराष्ट्र में चमका सिद्धार्थनगर का सितारा, अरशद चौधरी बने वसई विरार के...

महाराष्ट्र में चमका सिद्धार्थनगर का सितारा, अरशद चौधरी बने वसई विरार के नगरसेवक

बांसी सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर की धरती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां की प्रतिभाएं जहां भी जाती हैं, अपनी मेहनत और लगन से पहचान बना लेती हैं। बांसी तहसील अंतर्गत मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बेलगड़ा के मूल निवासी अरशद चौधरी ने महाराष्ट्र के वसई–विरार नगर निगम क्षेत्र में नगरसेवक पद का चुनाव जीतकर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

महाराष्ट्र के जिला पालघर स्थित वसई–विरार क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 (नालासोपारा) से बहुजन विकास अघाड़ी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे अरशद चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को शानदार मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया। उनकी यह जीत न केवल राजनीतिक सफलता है, बल्कि संघर्ष और समर्पण की मिसाल भी है। अरशद चौधरी के अनुसार उन्होंने मात्र 13 वर्ष की उम्र में ही राजनीति में कदम रखा था। वर्षों की मेहनत, जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों के बल पर उन्होंने जनता के बीच अपनी मजबूत पैठ बनाई। यही कारण रहा कि चुनाव में मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए भारी मतों से विजयी बनाया।

शनिवार को अपने पैतृक गांव बेलगड़ा आगमन पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ गांववासियों ने अपनी खुशी का इजहार किया। जगह-जगह लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रजा हुसैन, सहबान चौधरी, सईद अहमद, तुफैल अहमद, पवन सिंह उर्फ टीटी, सुरेंद्र कुमार पांडेय, रफीक अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने कहा कि अरशद चौधरी की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह सिद्ध करती है कि छोटे गांव से निकलकर भी बड़े मंच पर पहचान बनाई जा सकती है। गांव के बुजुर्गों ने कहा कि अरशद की जीत से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है और आने वाले समय में वह समाज के लिए और भी बड़े कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular