Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurसात समंदर पार से आए साइबेरियन पंछी,यमुना तट पर डाला डेरा

सात समंदर पार से आए साइबेरियन पंछी,यमुना तट पर डाला डेरा

अवधानामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान

हर वर्ष सर्दियों के मौसम में यहां आते हैं साइबेरियन पंछियों के समूह।

हमीरपुर: हर वर्ष सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सात समंदर पार कर साइबेरियन पंछियों के समूह यमुना तट पर पहुंच जाते हैं। इस बार भी सर्दी शुरू होते ही साइबेरियन पंछियों का झुंड यमुना किनारे नजर आने लगा है। जिससे यमुना तट इन विदेशी मेहमानों से गुलजार नजर आ रहा है। इन विदेशी मेहमानों के कलवर को देखकर लोग आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। वहीं लोग यमुना तट पर डेरा जमाए इन विदेशी मेहमानों को लोग अपने मोबाइलों में भी कैद कर रहे हैं। शरद ऋतु में दूर देश से विदेशी मेहमान पंछी भोजन व वंश वृद्धि की आस लिए भारत का रुख करते हैं। खुशमिजाज मौसम के कारण ही इन दिनों उनकी तादाद बढ़ती है और वीराने से नजर आने वाले इलाके इन पंछियों से गुलजार हो जाते हैं। इस बार भी साइबेरिया, युगोस्लाविया सहित ठंडे देशों से हजारों मील की उड़ान भरकर प्रवासी पंछी यमुना, बेतवा संगम स्थल और मौदहा बांध पर पहुंच चुके हैं। इन रंग-बिरंगे मेहमान पंछियों में ज्यादा तादाद साइबेरियन क्रेन, लाल सार की है। तकरीबन तीन माह तक प्रवास करने के बाद सर्दी खत्म होते ही यह अपने वतन को वापस लौट जाएंगे।

❤️विदेशी पंछियों का शिकार करने वाले भी हुए सक्रिय।

विदेशी पंछियों के यहां आने के बाद से शिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। कई शिकारी यहां जाल डालकर इन पंछियों का शिकार करते हैं। हालांकि इस बार वन विभाग ने पहले से ही शिकारी पर नकेल की तैयारी कर ली है।

❤️निगरानी टीम नहीं हो पाएगा शिकार, प्रभागीय वनाधिकारी

प्रभागीय वनाधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि साइबेरियन पंछियों की निगरानी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जिन स्थानों में साइबेरियन पंछी डेरा जमाते हैं वहां पर वन विभाग की टीम के सदस्यों को तैनात कर निगरानी की जाएगी। ताकि इन विदेशी पंछियों का कोई शिकार न कर पाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular