माल्यार्पण कर किया गया विदाई
लोटन सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली में तैनात एस आई नंदा प्रसाद का ट्रांसफर जनहित को देखते हुए लोटन थाने से जनपद संतकबीर नगर मे स्थानांतरण हो जाने पर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज नेे कहा कि एस आई साहब अपनेे नौकरी के प्रति हरदम तैयार व सजग रहते थे।
नौकरी करते समय काफी लोगों से मुलाकात होती है सभी को कोई भी थानाध्यक्ष या एस आई खुश नही कर सकता है लेकिन कोतवाली में तैनात फोर्स बता रही है की साहब का अपने स्टांप व जनता में लोगों का इनके प्रति व्यवहार कैसा रहा है विदाई समारोह के दौरान पता चला।
आयोजित विदाई समारोह में मौजूद लोगों ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।इस मौके पर मौजूद लोगों ने एस आई नंदा प्रसाद के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने में काफी योगदान रहा है लोग हमेशा याद रखेंगे। विदाई समारोह में थाने के समस्त लोग मौजूद रहे।





