Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeचुनाव बाद हिंसा को लेकर शुभेंदु ने राज्यपाल बोस को लिखा पत्र

चुनाव बाद हिंसा को लेकर शुभेंदु ने राज्यपाल बोस को लिखा पत्र

लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल के विभिन्न जिलों में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। मामले को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस को पत्र लिखा है।

सूत्रों के अनुसार, विपक्षी नेता ने पत्र में राज्यपाल से चुनाव बाद हिंसा को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में जहां-जहां अशांति है, उन सभी स्थानों का दौरा करने और आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। विपक्षी नेता ने गुरुवार को इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि चुनाव नतीजों के बाद तृणमूल के गुंडों द्वारा भाजपा पदाधिकारियों पर हमला करना पश्चिम बंगाल में एक संस्कृति बन गई है। जिस तरह 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी जान गंवानी पड़ी, उसी तरह लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

शुभेंदु का दावा है कि जो गुंडे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं उनका सीधा संबंध राज्य की सत्ताधारी पार्टी से है। उन्होंने राज्यपाल से स्थिति को समझने और चुनाव बाद हिंसा पर कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया। हिन्दुस्थान समाचार /गंगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular