Saturday, April 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअमृत्व को प्रदान करने वाली है श्रीमद् भागवत कथा - स्वामी चंदेश्वर...

अमृत्व को प्रदान करने वाली है श्रीमद् भागवत कथा – स्वामी चंदेश्वर गिरी जी महाराज

सनातन धर्म की परंपराओ को कुरीति बता कर गुमराह करने वालों को जबाब देना होगा
 
ललितपुर। स्थानीय प्रशांति विद्या मंदिर गोविंद नगर में श्री चंडी पीठाधीश्वर श्री चंदेश्वर गिरी जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा तीसरे दिन जारी रही। आज की कथा में श्री सर्वेश्वर धाम के महंत कृष्णागिरी महाराज ने भी कथा में आकर अपना आशीर्वाद दिया. श्री चंदेश्वर गिरी महाराज ने अपने उद्बोधन में गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गुरु सेवा से ही भगवत भक्ति प्राप्त होती है। बिना गुरु के अमृत्व की प्राप्ति नहीं हो सकती। जीवन को भक्ति सत्य प्रेम करुणा सरलता उदारता समर्पण से परिपूर्ण करने के लिए ही वेदव्यास जी ने श्रीमद् भागवत की रचना की। मानव मात्र जीवन के कल्याण के लिए प्रत्येक मनुष्य को भागवत कथा का श्रवणपान करते रहना चाहिए।जिससे मुक्ति का मार्ग सरल हो जाता है। प्राणी मात्र का कल्याण गुरु के आशीर्वाद व भजन मार्ग से ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि भजन करने से अनेक मुश्किलों का समाधान किया जा सकता है।भागवत कथा सभी वेदों का सार है। इसे सुमिरन करने से मनुष्य जन्म जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्त हो जाता है। कथा रसपान से परम लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। कलिकाल में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से भवसागर पार किया जा सकता है। एवं पुण्य फल की प्राप्ति की जा सकती है।
इस अवसर पर मुख्य यजमान संजय श्रीवास्तव, केदार नारायण तिवारी एमएलसी प्रतिनिधि, श्रीमती शकुंतला कुशवाहा, स्वामी अनुराग अमर, डॉ दीपक चौबे, राजेंद्र सिंह यादव, ध्यान सिंह यादव, श्री राम नामदेव विजय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, सोम कांत श्रीवास्तव, शिवांशु श्रीवास्तव,शशि भूषण श्रीवास्तव, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, रमन शर्मा, बिहारी लाल सविता, विशाल भटनागर, मनीष भटनागर, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular