Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeमंगल कलश यात्रा निकाल श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का किया...

मंगल कलश यात्रा निकाल श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का किया शुभारंभ

 

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के शुभारंभ पर आज मंगल कलश यात्रा निकाली गयी और यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुयी मंदिर स्थल पहुंची, जिसका विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
22 मई से 28 मई तक आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के शुभारंभ पर श्री हनुमान मंदिर कल्याण समिति परिवार नवीन नगर के तत्वावधान में प्रातः 9 बजे मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया व पार्षद नरेश रावत ने रिबन काटकर किया। मंगल कलश यात्रा में सर्वप्रथम धर्म ध्वजा लेकर भक्तगण चल रहे थे, उसके पीछे-पीछे पीताम्बर वस्त्र धारण कर सुहागिन महिलाएं मंगल कलश शिरोधार्य कर चल रही थी। कलश यात्रा के पीछे रथ पर सवार गीता व्यास मनीषी महन्त दुर्गागिरी महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। कलश यात्रा नवीन नगर स्थित मंदिर से प्रारंभ होकर मेन रोड नवीन नगर, सोफिया गर्ल्स स्कूल, गढ़वाल सभा, शिव मंदिर होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में आकर विश्राम दिया गया। कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। समिति के उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह आज से प्रारंभ होकर 28 मई तक जारी रहेगा। कथा व्यास दुर्गागिरी महाराज अपनी अमृतवर्षा से श्रद्धालुओं को तृप्त करेंगे। मंगल कलश यात्रा मंे मुख्य रूप से राधा ध्यानी, गिरीश ध्यानी, सतीश धीमान, रेखा धीमान, रमेश, शशी, राजेन्द्र कुमार, रीना, नरेश कुमार करूणा, रमेश कुमार कोकिला, रेखा बिष्ट, जय प्रकाश, नीलम, सुमन, सुमलेश, शकुन्तला, पुष्पा, प्रमिता, हेमा बिष्ट, मधुबाला, अशोक धीमान, जय सिंह, विजय बिष्ट, जया पाठकर, आदेश धीमान, अनिल, देवेन्द्र गुंसाई, सत्यपाल सिंह, विनित, सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular