Tuesday, October 28, 2025
spot_img
HomeMarqueeअन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ श्रीराम राज्याभिषेक समारोह सम्पन्न

अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ श्रीराम राज्याभिषेक समारोह सम्पन्न

जालौन(उरई)। जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में लगातार चौथी वार नवीन गल्ला मंडी परिसर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डां दुर्गेश कुमार के आतिथ्य में राम राज्याभिषेक एवं भव्य लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजेश पांडेय, एसपी डा. दुर्गेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी डा एम पी सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटने पर प्रभु श्रीराम का तिलक कर व माल्यार्पण कर राज्याभिषेक किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से संदेश दिया की बुराई पर अच्छाई के इस पर्व का संदेश लें और जीवन में बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को अपनाएं। कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम के जीवन से प्रेरणा लें।

अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार एवं कत्थक नृत्यांगना, बृज की राधा की उपाधि से अलंकृत गीतांजलि शर्मा की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित विशाल जनसमुदाय को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में संक्षिप्त रामायण का प्रदर्शन किया साथ ही देशभक्ति की धुन पर लेजर लाइट एंड साउंड शो के आयोजन में लोग झूम उठे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पाटकार मृदुल ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के संस्थापक रामराजा निरंजन महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नगर में सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान हेतु भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा सहित अनेक संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे डा एम पी सिंह, एसडीएम विनय मौर्य, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा,कुलदीप पुरवार,देवांशु अग्रवाल रामजी, आशीष अग्रवाल, संजय विश्वकर्मा, सुशील गुप्ता, ओंकार निरंजन, संजीव निरंजन, शशिकांत द्विवेदी, प्रताप नारायण उर्फ लल्ला तिवारी, प्रयाग गुरू, संजू निरंजन, अनुराग पटेल, मोहन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular