Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeश्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का हुआ शुभारंभ

श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का हुआ शुभारंभ

पयागीपुर चौराहा स्थित आर एस माल में खुला ऑफिस,जीवन बीमा क्षेत्र में ग्राहकों के लिए कई नई सौगातें,पंडित राम शब्द मिश्रा ने किया उद्घाटन।

सुल्तानपुर।लोगों की जान माल की सुरक्षा और उनके परिवारों को संरक्षित करने के उद्देश्य से श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की नई शाखा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जीवन बीमा के क्षेत्र में कंपनी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का शाखा प्रबंधक सौरभ मिश्र ने विस्तार से वर्णन किया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के पयागीपुर चौराहा स्थित आर एस मॉल में श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की मुख्य ब्रांच का शुभारंभ वरिष्ठ नेता समाजसेवी पंडित राम शब्द मिश्र द्वारा किया गया। उन्होंने फीता काटकर शाखा का शुभारंभ किया।कंपनी के अफसरों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ व भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा बीमा क्षेत्र का बाजार जनपद वासियों के लिए उनके भविष्य के लिए बहुत ही सुरक्षित माहौल प्रदान करता है।

श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सुल्तानपुर में शाखा खुल जाने से यहां के लाखों लोगों का फायदा होगा लोग अपनी मनपसंद की बचत योजनाओं के माध्यम से अपना जीवन सुरक्षित कर सकते हैं यही नहीं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को लेकर भविष्य में आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं शाखा प्रबंधक सौरभ मिश्र एरिया मैनेजर आशीष पांडेय एवं अजीत सिंह चीफ मैनेजर अंजली शर्मा एवं ललित वासंदानी समेत कई अन्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular