महोबा संरक्षण विकास समिति ने एक सप्ताह के स्थान पर 15 दिन मेला लगाने का लिया निर्णय
महोबा। महोबा संरक्षण एवं विकास समिति के तत्वाधान में इस साल ऐतिहासिक कजली मेेला आयोजन एक पखवाड़े तक चलेगा। यह निर्णय महोबा संरक्षण विकास समिति के द्वारा लिया गया। 15 दिन तक मेले का आयोजन होने से स्थानीय दुकानदारों के साथ साथ अब बाहरी दुकानदारों और बड़े बड़े झूला संचालकों का जमावड़ा लगेगा।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कीरत सागर तट पर ऐतिहासिक कजली मेला.2025 का आयोजन 10 अगस्त से 24 अगस्त तक किया जाएगा। कजली मेले में समिति द्वारा निर्धारित स्थान पर झूला लगाने के लिए आवेदन पत्र 28 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास भवन के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है।
आवेदन पत्र डीपीआरओ कार्यालय में जमा किए जाएंगे। आवेदक के आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा प्रतिभूति शुल्क 20000.00 हजार रुपये नकद रूप में जमा किये जायेंगे। 31 जुलाई 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से 2 बजे के मध्य प्राप्त वैध आवेदन पत्रों के आधार पर खुली बोली के माध्यम से सर्वाधिक बोली लगाने वाले आवेदन कर्ता के पक्ष में आवंटन किया जायेगा।





