Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeसी आई एस एफ़ के असिस्टेंट कमांडेंट बने शिवाकांत, शुभचिंतको में हर्ष--

सी आई एस एफ़ के असिस्टेंट कमांडेंट बने शिवाकांत, शुभचिंतको में हर्ष–

अवधनामा संवाददाता

सुलतानपुर। जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र में स्थित सरैया माफी गांव के निवासी शिवाकांत पांडेय पुत्र अशोक कुमार पांडेय का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर हुआ है। शिवाकांत पांडेय वर्तमान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात भी है। उनके चयन की खबर सुनकर सभी ग्राम वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी उनके निवास स्थान पर पहुंच कर बधाई दे रहे है। सब इंस्पेक्टर पद पर ड्यूटी करते हुए इस पद के लिए तैयारी करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। होनहार शिवाकांत ने बातचीत में बताया कि यह सफलता कड़ी लगन, मेहनत तथा परिजन और गुरुजनों के आशीर्वाद से संभव हो पाया है। वही अन्य शुभचिंतक हर्ष व्यक्त कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular