Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeNationalहिमाचल भाजपा कार्य समिति की बैठक से पहले शान्ता ने पार्टी को...

हिमाचल भाजपा कार्य समिति की बैठक से पहले शान्ता ने पार्टी को चेताया

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि प्रदेश भाजपा की कार्य समिति की आवश्यक बैठक ऊना में हो रही है। मैं स्वंय तो भाग नही ले सकूंगा परन्तु सभी नेताओं से उन्होंने आग्रह किया है कि पिछले कुछ महीनों के प्रदेश के राजनैतिक घटना चक्र पर पूरी ईमानदारी से आत्म निरीक्षण करें और भविष्य की रणनीति तय करें। बहुत कुछ भाजपा के मूल सिद्वान्तों के अनुसार नहीं हुआ था।

शान्ता कुमार ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि लोकतंत्र में सत्ताधारी पक्ष के बरावर ही

विपक्ष भी महत्वपूर्ण होता है। विपक्ष में रहने वाली पार्टी भी पक्ष के बरावर ही सेवा करती है। लोकतंत्र में विपक्ष भी बराबर महत्वपूर्ण है।

किसी पार्टी को विपक्ष में आने पर उदास होने की आवष्यकता नही है। भाजपा देश में लम्बे समय से विपक्ष में रही और पूरी ईमानदारी से विपक्ष के दायित्व को निभाया। विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी इतने महत्वपूर्ण हो गये कि उस समय उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। राश्ट्र संघ में कश्मीर स्या पर

एक महत्वपूर्ण चर्चा हो रही थी उसके लिए सत्ताधारी कांग्रेस सासंदों का एक शिष्टमंड राष्ट्र संघ भेजा जा रहा था। कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरसिम्हा रॉव ने उस शिष्टमंडल के अध्यक्ष के रूप में विपक्ष के नेता भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी को अध्यक्ष बनाया। पूरा देश हैरान था जब अटल राष्ट्र संघ में बोले तो पूरे विश्व को ऐसा लगा कि पूरा भारत बोल रहा है।

शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल भाजपा एक स्वस्थ और सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए अगले चुनाव में सरकार बनाने की तैयारी करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular