Sunday, March 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeहरियाली अमावस्या पर शक्ति चेतना पार्टी ने किया पौधारोपण

हरियाली अमावस्या पर शक्ति चेतना पार्टी ने किया पौधारोपण

 

अवधनामा संवाददाता

पौधारोपण कर हरित क्रांति का दिया संदेश

बांदा। जनपद बांदा में आज हरियाली अमावस्या पर्व में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी व भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के ननिहाल ग्राम जमालपुर में मुदित मिश्रा के फार्म हाउस में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर संगठन व पार्टी के पदाधिकारियों ने इस पौधारोपण की भागीदारी में आम,नींबू, आंवला ,बेल, चीकू कदम अमरुद, जामुन, इत्यादि, 50 पौधे को लगाकर हरित क्रांति को संदेश दिया। इसी भागीदारी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री राम सिंह गौर ने पौधारोपण कर आम जनमानस को दिया संदेश पौधारोपण को भागीदारी निभाएं और जनपद को हरा-भरा बनाए जिससे प्रकृति की शुद्ध हवा हमें प्राप्त हो सके और जनमानस को इन पौधों से लाभ हो सके।
इसी क्रम में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन कुमार सोनी ने बताया  पेड़ पर्यावरण एक अनिवार्य हिस्सा है धरती पर पेड़ों और पौधे के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियां का अस्तित्व संभव नहीं पेड़ हमें फल लकड़ी फाइबर रबर आदि और भी बहुत कुछ प्रदान करते हैं  एक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए पौधें सच में  सक्रिय शारीरिक रूप से शक्तिशाली मानसिक विकास में भी मदद करता है। मस्तिष्क का मस्तिष्क पर असर पड़ता है। इसी क्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है, पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण है हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करना चाहिए पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष पौधे मदद करते हैं। इस क्रम में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री राम सिंह गौरी की उपस्थिति में संगठन जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह और पार्टी जिला अध्यक्ष पवन कुमार सोनी जिला कोषाध्यक्ष जियालाल धुरिया पार्टी जिला सचिव हरिकिशन कुशवाहा पार्टी जिला सचिव मनोज विश्वकर्मा इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित होकर पौधे रोपण किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular