Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeEducationयूपी, बिहार सहित कई राज्यों ने दशहरा, गांधी जयंती पर छुट्टियों का...

यूपी, बिहार सहित कई राज्यों ने दशहरा, गांधी जयंती पर छुट्टियों का किया एलान, डेट वाइज जानें कब स्कूलों में रहेगा अवकाश

देशभर में दशहरा दुर्गा पूजा गांधी जयंती के चलते कई राज्यों ने स्कूलों में छुट्टियों का एलान कर दिया गया है। कई राज्यों में दशहरा एवं गांधी जयंती के चलते स्कूल 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के चलते स्कूलों में 6 अक्टूबर तक छुट्टियां रहेंगी। ध्यान रखें कि प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव हो सकता है।

देशभर में नवरात्रि का त्योहार चल रहा है वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती भी आने वाली है। ऐसे में यूपी बिहार, झारखंड, दिल्ली सहित कई राज्यों ने स्कूलों में छुट्टियों का एलान कर दिया है। इन राज्यों के अलावा महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के चलते लगातार स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। आप यहां स्टेट के अनुसार जान सकते हैं कि किन डेट्स में स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में दशहरा के त्योहार के चलते स्कूलों में 1 व 2 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा। कई स्कूलों में छुट्टियां कल से स्टार्ट होकर 2 अक्टूबर तक रहेंगी। हालांकि, प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में डेट्स में बदलाव संभव है। आइए में अभिभावक व स्टूडेंट्स स्कूल से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते आज स्कूल बंद

महाराष्ट्र राज्य सरकार की ओर से कई जगहों पर भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। आज के लिए अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है। अलावा अगर मौसम ठीक नहीं होता है तो छुट्टियों को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा गांधी जयंती पर स्कूलों में अवकाश रहेगा।

पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर तक स्कूल बंद

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में स्टूडेंट्स एवं उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे देखते हुए 6 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि, प्राइवेट या सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में बदलाव संभव है, इसलिए स्टूडेंट्स या माता पिता स्कूलों से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

अन्य राज्यों में छुट्टियों का हाल

इन राज्यों के अलावा बिहार, झारखंड राज्यों में छुट्टियां 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक घोषित की गई हैं। कुछ जगहों या कुछ जिलों के स्कूलों में छुट्टियां 5 अक्टूबर तक रहेंगी। इन सबके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में स्कूल 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को स्कूलों में कार्यक्रम हो सकते हैं। 3 अक्टूबर से दोबारा रेगुलर क्लास शुरू हो सकती हैं। ध्यान रखें कि स्टूडेंट्स एवं उनके अभिभावक आधिकारिक छुट्टियों की जानकारी के लिए स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular