हजपुरा। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव में गुरुवार 7 मोहर्रम को अकबरपुर – जलालपुर मुख्य मार्ग पर कर्बला के प्यासों की याद में अंजुमन गुंचा ए-हुसैनी के बैनर तले सबील का स्टॉल लगाकर राहगीरों को शर्बत, बिस्किट और शीतल जल पिलाया गया।
इस अवसर पर अंजुमन के सचिव अजादार हुसैन ने बताया कि कर्बला में इमाम हुसैन और उनके छोटे-छोटे बच्चों और उनके साथियों के ऊपर यजीद जैसे आतंकी ने पानी बंद कर दिया था। कर्बला के प्यासों की याद में हर वर्ष 7 मोहर्रम को राहगीरों को शर्बत, बिस्किट और पानी पिला कर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की जाती है। उक्त अवसर पर अंजुमन गुंचा -ए- हुसैनी के सभी नौजवानों समेत छोटे – छोटे बच्चे राहगीरों की खिदमत करने में लगे रहे।





