Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeधारा 144 का उल्लंघन करने पर घण्टाघर धरना स्थल से सात युवक...

धारा 144 का उल्लंघन करने पर घण्टाघर धरना स्थल से सात युवक गिरफ्तार

लखनऊ। चौक स्थित घण्टाघर पर चल रहे महिलाओं के धरना स्थल से पुलिस ने शुक्रवार को 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप है। आरोप है कि गुरुवार को पुलिस के मना करने के बावजूद यहां से लोगों ने कैंडिल मार्च निकालने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस के साथ नोंकझोंक भी की।

धारा 144 लागू होने के बावजूद नारेबाजी और हंगामा करने के चलते गुरुवार देर शाम पुलिस ने 7 लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

 

शुक्रवार को सभी आरोपियों को ठाकुरगंज थाना पुलिस ने घण्टाघर के पास से दबोच लिया। पुलिस ने धारा 145, 147, 148, 283, 353 व 7 सीएल एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम मोहमद ताहिर, जुगुनू, शान खान, रहबर, दाऊद, सावेज और तुफैल हैं।

बता दें कि चौक स्थित घण्टाघर पर पिछले करीब 15 दिनों से सीएए, एनआरसी के विरोध में महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रहीं हैं। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर यहां से एक कैंडिल मार्च निकालने का प्रयास किया गया। हालांकि धारा 144 का हवाला देकर पुलिस ने मार्च नहीं निकालने दिया। जिसके विरोध में कई लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular