गंगौली में समाजसेवी त्रिभुवन यादव ने गरीबों और जरूरतमंदों को बांटी रजाइयां
गुरुवार को अम्बेडकर पार्क गंगौली में नव वर्ष की मंगल बेला पर रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। भगवान बुद्ध और बाबा साहब की पूजा वंदना के बाद कार्यक्रम शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्री रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी के प्रवक्ता राम चन्द्र सरस ने कहा कि जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा मानवता की सेवा है। मानवता की सेवा से बडा मिशन कोई नहीं है।
वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति के जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि गंगौली ग्राम पंचायत में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट और उनकी शिक्षाओं के प्रचार प्रसार में त्रिभुवन यादव और उनकी पत्नी रीता यादव का सराहनीय योगदान रहा है।
- कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सूबेदार मेजर श्रीकांत द्विवेदी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना हर व्यक्ति का धर्म है।
- अंबेडकर सेवा समिति की अध्यक्ष एवं बीडीसी रीता यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। और उन्होंने गरीबों की सेवा करने का संकल्प लिया।
- आयोजक त्रिभुवन यादव ने पूजा वंदना किया और कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों एवं ग्राम वासियों का स्वागत किया।
- मंच पर पूर्व ग्राम प्रधान रामजश यादव,रामचंद्र तिवारी रविंद्र तिवारी बेचू, श्याम कुमार, राजेश तिवारी,विशिष्ट अतिथि के रूप में झलकारी बाई चेतना समिति के जिलाध्यक्ष संजय कुमार बौद्ध ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार ने किया।
- इस अवसर पर अंबेडकर सेवा समिति के कोषाध्यक्ष डॉ नन्हेंलाल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता सूबेदार यादव, लल्लन यादव, अलगू राम रामदेव लहरी, करण प्रताप ,अशोक कुमार, कौशल कुमार, अरविंद सिंह आदि लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।





