Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeसर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला ‘जीवन रक्षक सम्मान’

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला ‘जीवन रक्षक सम्मान’

रक्तसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों की हुई सराहना

फतेहपुर। वीरों की धरती गाजीपुर में जीवन रक्षक फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह में फतेहपुर की अग्रणी रक्तसेवा संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के लिए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की ओर से संस्था के प्रबंधक गुरमीत सिंह एवं सक्रिय रक्तदाता सतीश शर्मा समारोह में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में फतेहपुर जिले में लगातार जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने, रक्तदान शिविरों के आयोजन और आपातकालीन सेवाओं में योगदान देने के लिए संस्था के कार्यों की विशेष सराहना की गई।

इस अवसर पर जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा, सचिव डॉ. उरूज फातमा, अध्यक्ष मनीष पाल सहित उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज एवं अन्य जिलों से आई विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन जैसे संगठनों का सम्मान युवाओं को सामाजिक सेवा से जोड़ने का कार्य करता है और जरूरतमंदों के लिए नई उम्मीद जगाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular