Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurसुमेरपुर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी,

सुमेरपुर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी,

जांच में जुटी पुलिस

सुमेरपुर। कस्बे के पैलानी तिराहे के पास होंडा एजेंसी के बगल में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात युवक का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना सुबह करीब 9:30 बजे पीआरवी सुमेरपुर को प्राप्त हुई, जिसके बाद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई।

मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त युवक को रविवार शाम को अत्यधिक शराब के नशे में देखा गया था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया में उसकी मौत अत्यधिक शराब के सेवन और गर्मी के कारण हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही अन्य वैधानिक कार्यवाही भी प्रचलित है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular