Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeसिसोलर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

सिसोलर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

अवधनामा संवाददाता

मौदहा हमीरपुर। मौदहा तहसील के थाना सिसोलर अंतर्गत सुमेरपुर मार्ग पर गांव टोलामाफ और परेहटा मोड़ के बीच एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार की सुबह सिसोलर – सुमेरपुर मार्ग में टोलामाफ गांव से आगे और परेहटा मोड़ के पहले लगभग पैंतीस वर्षीय एक युवक को संदिग्ध हालात में पड़ा देख आसपास के ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई। उन्होंने इसकी सूचना सिसोलर पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने युवक को मृत पाया और उसके पास किसी भी प्रकार के कागजात, पैसे अथवा मोबाइल भी पुलिस को नहीं मिला है जिससे कि उसकी पहचान में मदद हो सके। हलाकि सिसोलर थाना प्रभारी का मानना है कि युवक की मौत किसी वाहन से गिरकर हुई है। लेकिन किसी तेज रफ्तार वाहन से गिरने पर लगने वाली बाहरी चोंटो के निशान न मिलने के साथ ही उसकी जेबें पूरी तरह से खाली होना कहीं न कहीं मामले को संदेहास्पद बना रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular