Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurप्रथम पुण्यतिथि पर सादगी से याद किये गये वरिष्ठ समाजसेवी महेन्द्र जैन...

प्रथम पुण्यतिथि पर सादगी से याद किये गये वरिष्ठ समाजसेवी महेन्द्र जैन सतभैया

 

अवधनामा संवाददाता

विशाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषितश्रद्धांजलि सभा के पूर्व हुआ पुरुस्कार वितरण

ललितपुर। बाबूलाल सतभैया मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज गौना-नाराहट में कीर्तिशेष महेंद्र सतभैया की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित विशाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित एवं श्रद्धांजलि सभा में शहर व क्षेत्र से हजारों लोग मौजूद रहे। सर्व प्रथम ईष्ट वंदना के उपरांत प्रांतीय चेयरमैन महेन्द्र जैन मयूर, जिला पंचायत सदस्य नाराहट मनोज कुशवाहा, बी.सी.त्रिपाठी, वरिष्ठ चिकित्सक डा.राजकुमार जैन, बाबूलाल घोषी, ठिल्लन महाराज, डा.महादेव उपाध्यक्ष, मंझले राजा नें सरस्वतीजी की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित किया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महेश प्रसाद पुत्र जानकी प्रसाद ग्राम गौना, द्वितीय स्थान रागिनी पुत्री रामसेवक ग्राम नाराहट, तृतीय स्थान छोटू पुत्र कल्लू ग्राम नाराहट सहित 51 छात्रों सांत्वना पुरस्कार से शील्ड, मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिले के प्रतिष्ठित लोगों नें, पत्रकार बन्धुओं, नेताओं एवं वरिष्ठ समाजसेवियों नें एक एक कर सभी को एक ही मंच पर सम्मानित कर पुरस्कृत किया सतभैया परिवार के सभी सदस्यों नें क्रमश: प्रथम को 5100, द्वितीय को 3100, तृतीय को 2100 रूपये का चैक देकर पुरस्कृत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र गोस्वामी ने स्व महेन्द्र सतभैया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके राजनैतिक संघर्ष के बारे में सभी को बताया। एड. हरदयाल लोधी, दीपक कुमार, सुरेश कौन्तेय सहित कई वक्ताओं नें अपनी अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की और उनके जीवन के बारे में प्रकाश डाला। मंच का संचालन आचार्यजी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने किया। अंत में डा.राजकुमार जैन नें सभी का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण में हजारों लोगों नें प्रसाद ग्रहण किया। उसके उपरांत श्रद्धांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त मौके पर प्रांतीय चेयरमैन उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल महेन्द्र जैन मयूर, प्रदेश मंत्री व्यापार मंडल नवीन सिंघई, ग्रापए जिलाध्यक्ष सुरेश कौन्तेय, आईटी सेल जिलाध्यक्ष अंकित जैन सतभैया, अशोक अनौरा, महेश सतभैया, महेश जैन मोनू, पंकज बिरधा, पुष्पेन्द्र इमलया, रामप्रताप सिंह, जगदीश पुरोहित, पप्पू राजा, परवेज पठान, अभीषेक अनौरा, बी.सी.त्रिपाठी, महादेव प्रसाद उपाध्यक्ष, ऋतुराज निर्मोही, राजीव पुरोहित, नीतेश राठौर, अनुराग कटारे, मोंटी शुक्ला, शुभम जैन, विशाल जैन, आलोक स्पार्टन, रोहित शिवाजी, विनोद बगुल्या, पुष्पेन्द्र जैन मररौली, अंशुल भदौरा, राजीव यादव लागौन, शैलेश पंचमनगर, प्रदीप सिंघई, नागेन्द्र रावत, राजू शुक्ला, दीपक तिवारी, अर्पित पाली, दीपक राठौर, चंदन अहिरवार, सलमान खान, अमित लखेरा, संजय अवस्थी, देवेन्द्र साहू, पीयूष सिंघई, संजय खन्ना, निमेष तिवारी, राहुल गोस्वामी, दीपेश खरे, अविनाश मयूर, आयुष ताम्रकार, जितेंद्र परमार, विक्रम सिंह बुन्देला, मास्टर सुरेश जैन, प्रमोद पाठक, कपिल पाठक, राघवेन्द्र भुच्चौरा, सुनील भुच्चौरा, दिनेश यादव, राजू घोष, राजेंद्र सिंह यादव, अनुज जैन, हेमंत रोंडा, अविरल रोंडा, अंकित यादव, अंकित पटैरिया, अंकुर शर्मा, सानू बाबा, कन्हैयालाल नामदेव, रिक्की पटना, शत्रुघ्न यादव, राममूर्ति तिवारी, विक्रम यादव, अभिषेक सोनी माया, संजय सतभैया, आरिफ मीडिया, हेमंत जैन , रोमिल जैन दीपांकर, दीपक चौधरी, रवि खटीक सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular