Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarवरिष्ठ कैंसर चिकित्सक जनपद में प्रत्येक बुधवार को देंगे परामर्श

वरिष्ठ कैंसर चिकित्सक जनपद में प्रत्येक बुधवार को देंगे परामर्श

अंबेडकरनगर जनपद के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल सामने आई है। लखनऊ के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में पूर्व में कार्यरत रहे वरिष्ठ कैंसर चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्मा अब हर बुधवार अंबेडकरनगर में रहकर मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श देंगे।

डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि उन्होंने अंबेडकरनगर आना शुरू कर दिया है और अब प्रत्येक बुधवार जनपद में रहकर जरूरतमंद मरीजों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पूर्वांचल कैंसर हॉस्पिटल में बैठकर विशेष रूप से कैंसर से संबंधित रोगों के मरीजों को परामर्श और मार्गदर्शन देंगे।

डॉ. वर्मा मूल रूप से टांडा तहसील क्षेत्र के मखदूम सराय निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सुपुत्र हैं। अपने गृह जनपद और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की भावना से उन्होंने यह पहल शुरू की है।

अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को कैंसर जैसे गंभीर रोगों के उपचार और परामर्श के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें समय और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डॉ. अभिषेक वर्मा की यह पहल जिले और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए काफी राहत भरी साबित हो सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह विशेषज्ञ चिकित्सक समय-समय पर जनपद में उपलब्ध होते रहें तो मरीजों को समय पर सही सलाह और बेहतर इलाज मिल सकेगा। डॉ. अभिषेक वर्मा की यह पहल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश भी दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular