Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने वृहद स्तर पर सरकार की नीतियों का...

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने वृहद स्तर पर सरकार की नीतियों का किया प्रचार प्रसार

कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने जनपद से पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डा0 अनुराग पाण्डेय व निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने मुख्यमंत्री के सपनो को साकार करने एवं उनकी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मध्य प्रदेश के उपचुनाव की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए विधान सभा सुवासरा जिला भंसोर पहुंचे और मण्डल सुवासरा के बूथ के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाजपा के महासचिव कैलाश विजय वर्गीय के नेतृत्व में वहां की जनता को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सरकार की मंशा को अवगत कराया। लोगों को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ जब अपनी पार्टी के ही विधायको को नहीं सम्भाल पाये तो वह मध्य प्रदेश की जनता को कैसे सम्भाल पायेंगे। उन्होंले लोगों से आहवाहन किया कि आप लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के हाथों को मजबूत करें और पुनः मध्य प्रदेश को विकास की ओर ले जाने में सहायक बने। पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप दिलीप यादव ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए बहुत से कल्याणकारी कार्य किये है जैसे गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड के जरिये 5 लाख तक का फ्री इलाज आदि बहुत सी योजनाएं है जिनसे गरीबों लाभान्वित हुए हैं। हम सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि आप सभी लोग एक बार फिर हमें जनता की सेवा करने का अवसर दें जिससे पुनः विकास की गंगा बहाई जा सके। भाजपा के प्रत्यासी हरदीप सिंह जो कि मध्य प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं, इन्हें भी जनता ने खूब पसन्द किया है।

 

हरदीप सिंह भी आप सभी की सेवा करना चाहते हैं इसलिए राष्ट्रहित में पार्टी में कार्य करने आये हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व सांसद सुधीर गुप्ता, मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा, लघु उद्योग मंत्री ओम प्रकाश सतलोचा, मन्दसौर के भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटेलिया, भनासा विधायक माधवमऊ, मंसौर विधायक यशपाल सिसौदिया, मननौर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी तथा भारी संख्या में मण्डल व सेक्टर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular