Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhस्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया

स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया

Self. The personality and work of Rajiv Gandhi was highlighted

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़ (Azamgarh)।फराश टोला वार्ड में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम स्थल को झंडा-पताका से आकर्षक रूप से सजाया गया और मध्य में अपने प्रिय नेता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता डॉ. शादाब खान ने स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्प समय में हमारे प्रिय नेता ने जो भारत को दिया वह अविस्मरणीय है। हमें उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना है। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. शादाब खान के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को कांग्रेस पार्टी के नीतियों से अवगत कराया गया साथ ही स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व से अवगत कराया गया। उक्त सभी कार्यक्रम शारीरिक दूरी का पालन करते हुए किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महासचिव मुनीर अहमद खान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समीर अहमद, मुशीद अहमद, गुलाम शब्बीर, मिर्जा शाहिद बेग, आफताब अहमद, मोहम्मद सैफ, अबु सलीम, मन्नान खान, वीरेंद्र निषाद, पप्पू, फरहान आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular