Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeशशांक श्रीवास्तव का उच्च शिक्षा चयन बोर्ड से प्रोफेसर पद पर चयन,...

शशांक श्रीवास्तव का उच्च शिक्षा चयन बोर्ड से प्रोफेसर पद पर चयन, अभिनंदन

 

अवधनामा संवाददाता

 सुलतानपुर। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर के कार्यालय प्रमुख विनय कुमार श्रीवास्तव के पुत्र शशांक श्रीवास्तव का 25 वर्ष की उम्र में चयन उच्च शिक्षा चयन बोर्ड से प्रोफेसर पद पर हो गया है। इस चयन पर विद्यालय परिवार ने शशांक की अनुपस्थिति में उनके पिता विनय श्रीवास्तव का भव्य अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य राम सिंह ने इस उपलब्धि को छात्र की अथक मेहनत और परिश्रम के साथ माता पिता के पुनीत कार्य और त्याग को सराहा और कहा कि माता पिता का तपस्या सफल हो गई। शशांक श्रीवास्तव आगे भी उत्तरोत्तर विकास के पथ पर चलता रहेगा।

शशांक श्रीवास्तव ने प्राथमिक से इंटर तक कि पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती विद्या मंदिर से अपने पिता के सरंक्षण में की। शुरू से मेधावी रहे शशांक श्रीवास्तव रसायन विज्ञान से स्नातक की शिक्षा बीएचयू बनारस से पूरी की और ऑनर्स डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह भोपाल से पीएचडी करने लगे इस बीच इनका चयन रसायन विज्ञान प्रवक्ता पद पर ए एच इंटर कालेज मुसाफिरखाना में नियुक्ति हो गयी। अभी छह महीने भी नही बीते कि उच्च शिक्षा चयन बोर्ड से प्रोफ़ेसर पद पर चयन हो गया।अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य व व्यवस्था प्रमुख सभाजीत वर्मा, वरिष्ठ आचार्य सूर्य प्रताप सिंह, महेंद्र तिवारी, शरद श्रीवास्तव, अखिलेश प्रताप सिंह, राजेंद्र दुबे, रमाशंकर तिवारी, लक्ष्मी नारायण शुक्ल, सरिता त्रिपाठी, रंजना पांडेय के साथ कार्यालय के सत्य प्रकाश गुप्ता, शालिनी मिश्र, कृष्ण प्रताप सिंह ऊदल, नामिता मिश्र, सुरेश बरनवाल, मनदीप सिंह आदि रहें।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular