Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeEntertainmentNeem Karoli Baba की फोटो देख इस Oscar विनिंग एक्ट्रेस की बदली...

Neem Karoli Baba की फोटो देख इस Oscar विनिंग एक्ट्रेस की बदली जिंदगी, हिंदू धर्म की ओर बढ़ी दिलचस्पी!

हॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि उनका हिंदू धर्म की ओर रुझान नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) की फोटो देखकर हुआ था। उन्होंने बताया कि सिर्फ एक फोटो देखकर उनकी जिंदगी बदल गई।

हॉलीवुड की एक जानी-मानी अदाकारा ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) की वजह से उनका हिंदू धर्म की ओर रुझान हुआ।

एक हालिया इंटरव्यू में हॉलीवुड एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह कभी भी नीम करोली बाबा से नहीं मिलीं। उन्होंने सिर्फ उनकी एक तस्वीर देखी और फिर उनकी जिंदगी बदल गई। उनकी जिंदगी में एक बदलाव के लिए एक तस्वीर ही काफी थी।

यह हॉलीवुड एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स (Julia Roberts) हैं। जूलिया हाल ही में अमेरिकन टीवी प्रोग्राम गुड मॉर्निंग अमेरिका (Good Morning America) में नजर आईं।

नीम करोली बाबा से इंस्पायर्ड हुईं एक्ट्रेस

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जूलिया रॉबर्ट्स ने बताया कि आखिर कैसे उनका हिंदू धर्म की ओर इंट्रेस्ट बढ़ा। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि नीम करोली बाबा की एक तस्वीर देखने के बाद उन्हें एक कनेक्शन महसूस हुआ। उस वक्त उन्हें न नीम करोली बाबा के बारे में कुछ पता था और ना ही उनकी सीख के बारे में। मगर फोटो देखते ही उन्हें अट्रैक्शन हुआ।

फोटो देख जिंदगी में आए बदलाव

जब जूलिया रॉबर्ट्स से पूछा गया कि क्या वह कभी नीम करोली बाबा से मिली हैं। तब उन्होंने कहा, “नहीं। उनकी तस्वीर देखने से बहुत पहले ही वे गुजर गए थे।” उन्होंने कहा कि जिंदगी के सबसे अच्छे बदलाव हमेशा अचानक नहीं आते। वे धीरे-धीरे आते हैं और समय के साथ आकार देते हैं।

बता दें कि जूलिया रॉबर्ट्स ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम भी हिंदू धर्म से इंस्पायर्ड रखा है। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम Red Om Films है। मालूम हो कि सबसे बड़े हिंदू संत में से एक नीम करोली बाबा क 1973 में निधन हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular