Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarएसडीएम टांडा ने बसखारी के प्रकाश डायग्नोस्टिक सेन्टर का किया आकस्मिक निरीक्षण

एसडीएम टांडा ने बसखारी के प्रकाश डायग्नोस्टिक सेन्टर का किया आकस्मिक निरीक्षण

बसखारी/ हजपुरा अम्बेडकरनगर जनपद में अवैध और मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एसडीएम शशि शेखर बसखारी बाजार स्थित प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने सेंटर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और संचालन संबंधी मानकों की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने डायग्नोस्टिक सेंटर के पंजीकरण, चिकित्सीय उपकरणों, स्टाफ की योग्यता और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा संचालक को शासन के निर्देशों के अनुसार सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान बसखारी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे भी मौके पर मौजूद रहे और प्रशासनिक टीम को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की। निरीक्षण की सूचना मिलते ही आसपास के अन्य निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

प्रशासन द्वारा जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए मरीजों को सुरक्षित और मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular