सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने, दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की दी चेतावनी
महोबा। उपजिलाधिकारी चरखारी धीरेंद्र कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरहरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की। निरीक्षण दौरान एसडीएम ने सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने, दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देश दिए साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण कर जायजा लिया।
जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर उपजिलाधिकारी चरखारी धीरेंद्र कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरहरी के निरीक्षण दौरान उपस्थित चिकित्सक एवं स्टाफ से उपचार व्यवस्था की जानकारी ली और मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार दिया जाए साथ ही दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कमी उन्हें पर तत्काल सूचना देकर दवाओं को मंगवाया जाए। उन्होंने कई स्थानों पर ओपीडी, दवा वितरण कक्ष आदि की साफ सफाई का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त् करने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं देना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपजिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र गौरहरी का निरीक्षण किया, जहां पर उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ सफाई, पोषण आहार की गुणवत्ता और रजिस्टर की गहनता से जांच की। निरीक्षण दौरान एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे पोषण आहार को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मानकों के अनुसार भोजन तैयार करने के निर्देश दिए इसके साथ ही एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण से संबंधित रजिस्टरों की भी गहन जांच की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे के साथ बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिये जाने की बात कही





