Wednesday, March 5, 2025
spot_img
Homekhushinagarआंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में फंस सकता है पेंच

आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में फंस सकता है पेंच

अवधनामा संवाददाता

निकाय चुनाव एवं प्रमुख विंसगतिया बन सकती है मुख्य कारण

 

कुशीनगर। पिछले कई वर्षो से अटकी पड़ी आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी एव सहायकाओ की भर्ती का शासन स्तर से रास्ता साफ हो गया है, लेकिन शासन स्तर से ही भर्ती को लटकाने का भी प्रयास भी जारी है। भर्ती की नियमावली प्रक्रिया ऐसे समय पर जारी की गयी है कि जब माथे पर निकाय चुनाव है और कभी भी आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। भर्ती प्रक्रिया में केवल निकाय चुनाव बाधा नही है अपितु मुख्य विसंगतियां भी हावी है।

बाल विकास सेवा एव पुष्टाहार विभाग की ओर से चयन प्रक्रिया जारी की है। 12 साल से इस विभाग में भर्ती नही हो पायी है। ऐसे में करीब 53 हजार से ज्यादा पद रिक्त है। चयन प्रक्रिया में अभी तक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के महिलाओं की आरक्षण सुबिधा दिए जाने के सम्बंध में स्थित पूरी तरह साफ नही है वही सामान्य वर्ग के गरीब परिवार के लिए ईडब्लूएस की लाभ का ब्यवस्था कर दी गयी है। चयन प्रक्रिया में न्यूतम उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष से घटाकर 35 वर्ष कर दिया गया है। चयन प्रक्रिया ऐसे समय शुरू किया जा रहा है जब सर पर निकाय चुनाव है और कभी भी आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। जब आदर्श आचार संहिता लागू होगी तो चयन प्रक्रिया ठंढे बस्ते में चली जायेगी। दूसरा कारण प्रक्रिया में विसंगति है। चयन समिति में पूर्व में निर्धारित सदस्यों के साथ परियोजना के वाल बिकास परियोजना अधिकारी को सदस्य/ प्रस्तुत करता बनाया गया है। पूर्व में इन्हें नही शामिल किया गया था। जब कि केंद्र की गाइडलॉन अनुसार चयन समिति में तहसीलदार व बीडीओ को भी शामिल किया जाना चाहिए। ऐसा न होने से एक बार फिर भर्ती में पेंच फस सकता है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार अब तक कोई भी भर्ती सुचारू रूप से नही कराई है। हर भर्ती में पेंच फस जाता है।

सीडीओ व एडीएम की अध्यक्षता में बनेगी चयन समिति

डीएम द्वारा नामित सीडीओ व एडीएम की अध्यक्ष्ता में चयन समिति गठित की जायेगी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) सदस्य (सचिव) होंगे चयन समिति में जिले में तैनात समूह क व ख सवर्ग की महिलाएं अफसर नामित होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular