Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeसड़क दुघर्टना में स्कूटी सवार युवक की मौत

सड़क दुघर्टना में स्कूटी सवार युवक की मौत

थाना क्षेत्र में सिरखिरी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
रविवार को धराधरी लोरीकपुर गांव का निवासी सुरेन्द्र कुमार स्कूटी से दोपहर करीब तीन बजे सिरखिरी से अपने घर लौट रहा था। गांव के बाहर सड़क पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सुरेन्द्र की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र को स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से जामो सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular