Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiरन फ़ॉर हर के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए निकली स्कूटी रैली

रन फ़ॉर हर के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए निकली स्कूटी रैली

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा मिशन शक्ति अभियान रन फ़ॉर हर के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन में मिशन शक्ति अभियान रन फ़ॉर हर के तहत क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती बीनू सिंह द्वारा महिला पुलिस कर्मियों की स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती बीनू सिंह एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा रैली के माध्यम से महिलाओं तथा छात्राओं को जागरुक करते हुए उन्हें विषम परिस्थितियों में अपने बचाव तथा सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं, बालिकाओं के सम्बन्ध में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड लाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, 102 आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री संजय मौर्य व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular