Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeब्लाक संसाधन केंद्र भादर में हुई विद्यालय प्रबंध समिति की कार्यशाला

ब्लाक संसाधन केंद्र भादर में हुई विद्यालय प्रबंध समिति की कार्यशाला

प्रशिक्षित किए गए विद्यालय प्रबंध समितियों के अध्यक्ष और सचिव

कृपया हेडिंग क्रासर और फोटो के साथ खबर को पूरा स्पेश देने की कृपा करें

गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र भादर में विद्यालय प्रबंध समितियों के अध्यक्ष और सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम -2009एवं उत्तर प्रदेश नियमावली -2011के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई । विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना,गठन प्रक्रिया , उद्देश्य और कार्यों पर विस्तार से संवाद हुआ। संदर्भ व्यक्ति विनोद मिश्र ने प्र शिक्षण प्रदान किया।

सभी प्रतिभागियों को अभिभावक ‌एवं सामुदायिक सहभागिता हेतु हस्त पुस्तिका जनपहल का वितरण किया गया। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के प्रधानाध्यापक शिव सिंह ने मां वाणी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। विद्यालय की छात्राओं ने सुमधुर वाणी वंदना, स्वागत गीत और शिक्षा गीत प्रस्तुत किए।
प्रशिक्षक विनोद मिश्रा बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति के गठन का उद्देश्य 6से14वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा के मामले में समुदाय और अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।इसका गठन आर टी ई-2009 की धारा 21 के प्रावधानों के अन्तर्गत किया जाता है।

विद्यालय प्रबंध समिति 15लोगों की समिति होती है।इसका कार्यकाल दो साल का होता है। कार्यक्रम का संचालन संकुल शिक्षक उमेश त्रिपाठी ने किया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव भारती, ओम प्रकाश राव ,राम पियारे मौर्य, कुसुम मिश्र, मंजूर अहमद, अंकित सिंह लेखाकार, शिवसहाय यादव अनिल यादव, दिनेश कुमार यादव, विजय प्रताप, गणेश शर्मा, ललित नारायण त्रिपाठी,प्रभा सिंह, राहुल कुमार उपाध्याय, रीता मौर्य, रीता गुप्ता, सूर्य भान गौतम , प्रहलाद गौतम, सुरेन्द्र कुमार मौर्य, तारावती,, बृजभूषण शरण सिंह, ब्रह्म सुधा तिवारी, रामबरन,सोनकली, ताहिरा बेगम,गुलाब चंद, आंचल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular