Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeपी एम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

सिद्धार्थनगर। पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय में 12 फरवरी को मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई।

विद्यालय के मुख्य गेट पर विद्यालय के स्काउट/गाइड के कलर पार्टी के विद्यार्थियों द्वारा सलामी देकर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। विद्यालय प्रवेश द्वार पर पदाधिकारियों के स्वागत में छात्राओं ने तिलक लगाया। तत्पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य विकास अधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट तथा अन्य सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। बैठक स्थल पर प्राचार्य नीरज शुक्ल द्वारा सभी का हरित स्वागत किया गया तथा विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत गाया गया।

बैठक के शुरू करने की अनुमति के बाद प्राचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों के सतत विकास में विद्यालय प्रशासन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। विद्यालय से संबंधित समिति के सम्मुख रखे गए सभी बिंदुओं पर सभी सदस्यों ने अपनी अनुमति प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय हित में खेल के मैदान में मिट्टी डलवाने एवं प्रार्थना सभा की इंटरलॉकिंग के कार्य को आवश्यक बताया गया तथा कार्य कराने का भी आश्वासन दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular